हाथरस। सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर ने लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर हाथरस विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। विधायक ने 17 सितंबर 2026 से शुरू होने वाले 115वें राजकीय श्री दाऊजी महाराज लक्खी मेला के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया। इसके साथ ही जनपद में चौथा क्षेत्राधिकारी सर्कल बनाने, मेडिकल कॉलेज का कार्य शीघ्र शुरू कराने, रिंग रोड की स्वीकृति, ऑडिटोरियम निर्माण, सासनी ब्लॉक में महाविद्यालय, ट्रांसपोर्ट नगर तथा विकास प्राधिकरण की स्थापना की मांग रखी। बताया गया कि मुख्यमंत्री ने सभी प्रस्तावों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को लंबित विकास कार्यों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री से मिलीं सदर विधायक, हाथरस के विकास कार्यों पर रखीं प्रमुख मांगें
Releated Posts







