हाथरस। महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने तथा उनकी शिकायतों के प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से 17 जुलाई को सुबह 11 बजे महिला चौपाल का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ करेंगी। महिला चौपाल में महिलाओं को उनके संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों, महिला सुरक्षा, महिला कल्याणकारी योजनाओं तथा शासन की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही उपस्थित महिलाओं की शिकायतें सुनकर उनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण का प्रयास किया जाएगा। प्रशासन ने जनपद की अधिक से अधिक महिलाओं से महिला चौपाल में भाग लेकर अपने अधिकारों की जानकारी प्राप्त करने तथा अपनी समस्याओं के समाधान का लाभ उठाने की अपील की है।
17 जुलाई को लगेगी महिला चौपाल, सुनी जाएंगी महिलाओं की समस्याएं





