• Home
  • फिरोजाबाद
  • छह करोड़ की लागत से बनेगा सिंचाई विभाग का खंडीय कार्यालय

छह करोड़ की लागत से बनेगा सिंचाई विभाग का खंडीय कार्यालय

फिरोजाबाद। जनपद में सिंचाई विभाग के नए खंडीय कार्यालय भवन के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए ककरऊ कोठी स्थित सिंचाई खंड परिसर में भूमि पूजन किया गया। भवन का निर्माण लगभग छह करोड़ रुपये की स्वीकृत लागत से कराया जाएगा। सदर विधायक मनीष असीजा ने महापौर कामिनी राठौर एवं महानगर अध्यक्ष डॉ. सतीश दिवाकर की उपस्थिति में सिंचाई विभाग के नए खंडीय कार्यालय भवन निर्माण के लिए वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन किया। इस अवसर पर सदर विधायक ने कहा कि नवनिर्मित खंडीय कार्यालय भवन बनने से सिंचाई विभाग के कार्यालयीन कार्यों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी तथा अधिकारियों, कर्मचारियों और आम लोगों को बेहतर प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। कार्यक्रम में भाजपा नेता, जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top