फिरोजाबाद। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता का प्रथम बार जनपद आगमन पर जोशिला स्वागत किया गया। शिवाजी मार्ग स्थित गोविंद प्लाजा पर भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता का भाजपा पदाधिकारियों, व्यापारिक संगठनों, सामाजिक संस्थाओं और गणमान्य नागरिकों ने भव्य स्वागत किया। वहीं आनंद कुमार मित्तल एवं गोविंद कुमार मित्तल ने प्रदेश उपाध्यक्ष का 10 किलो की फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। भाजपा नेता सुनील टंडन ने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता के कुशल नेतृत्व, दीर्घ संगठनात्मक अनुभव एवं ऊर्जावान मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश संगठन सफलता की नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा तथा भाजपा का जनसेवा का संकल्प और अधिक सशक्त व प्रभावी होगा। संचालन अभिषेक चंचल क्रांति ने किया। कार्यक्रम में डॉ. राहुल जैन, डॉ. विनोद अग्रवाल, डॉ. धर्मेंद्र अग्रवाल, कुलदीप मित्तल एडवोकेट, डॉ. अमित गोयल, अतुल गर्ग, सचिन अग्रवाल, प्रकाश सौरभ, अंकित मित्तल, राजेश अग्रवाल, मयंक भटनागर, अनिल परिहार, रोहित राजपूत, शुभम राजपूत, शिवम गुप्ता, अनुजेश प्रताप सिंह, प्रदीप सिंह चौहान, राकेश शंखवार, अरविंद बघेल, गौतम कुशवाहा, योगेंद्र यादव, देवेश भारद्वाज, ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव, केशवदेव शंखवार, हरीओम वर्मा, प्रमोद राजोरिया, राजकुमार उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष का हुआ स्वागत





