फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल डीआईओएस से मिला और शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। संघ के जिलाध्यक्ष उमेश चंद्र यादव ने डीआईओएस मुद्रा पांडे को सौंपे ज्ञापन में कहा कि जनपद में बोर्ड परीक्षाओं के मूल्यांकन कार्य का पारिश्रमिक शिक्षकों को अभी तक नहीं मिला है। जो अध्यापक सेवानिवृत्त हो चुके हैं, उन्हें सामूहिक बीमा, जीपीएफ एवं पेंशन का लाभ दिलाया जाए। शिक्षकों के जो भी अवशेष बकाया हैं, उनका शीघ्र भुगतान कराया जाए। इसके अलावा सेवानिवृत्त शिक्षकों का नोशनल इंक्रीमेंट लगाया जाए तथा पदोन्नति प्रकरण, चयन एवं प्रोन्नत वेतनमान की भी मांग की गई। डीआईओएस ने कहा कि शीघ्र ही आपकी मांगों का निस्तारण किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में जिला मंत्री राजीव शर्मा, संगठन जिला प्रवक्ता पंकज भारद्वाज, कोषाध्यक्ष सुरेश मिश्रा आदि रहे।
शिक्षक संघ ने डीआईओएस को सौंपा ज्ञापन
Releated Posts










