• Home
  • फिरोजाबाद
  • प्री-प्राइमरी कार्यशाला में फिरोजाबाद ने लहराया परचम, प्रदेश में पाया प्रथम स्थान

प्री-प्राइमरी कार्यशाला में फिरोजाबाद ने लहराया परचम, प्रदेश में पाया प्रथम स्थान

फिरोजाबाद। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्रामीण विकास संस्थान, लखनऊ में आयोजित प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा कोर ग्रुप मास्टर प्रशिक्षक प्रशिक्षण के अंतर्गत प्री-प्राइमरी क्षमता संवर्धन एवं संवाद कार्यक्रम में जनपद फिरोजाबाद की टीम ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह सम्मान प्रशिक्षण के दौरान सक्रिय सहभागिता, नवाचारी शिक्षण सामग्री के प्रभावी उपयोग तथा विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर प्रदान किया गया। जनपद का प्रतिनिधित्व करने वाली टीम में प्री-प्राइमरी नोडल एसआरजी जया शर्मा, डायट प्रवक्ता जयमाला, जिला समन्वयक प्रदीप कुमार, एआरपी विवेक थापक तथा नोडल शिक्षक अर्चना वर्मा शामिल रहे। प्रशिक्षण के दौरान टीम के उत्कृष्ट कार्य एवं प्रभावी प्रस्तुति की विशेष सराहना की गई।

प्रशिक्षण प्रभारी शिखा शुक्ला ने टीम फिरोजाबाद की सक्रियता, अनुशासन, नवाचारी शिक्षण दृष्टिकोण एवं उत्कृष्ट प्रस्तुति की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए इसे अन्य जनपदों के लिए प्रेरणास्रोत बताया। यह उपलब्धि पूरी टीम के सामूहिक प्रयास, समर्पण, उत्कृष्ट समन्वय तथा गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक बाल्य शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है। इस सफलता से जनपद फिरोजाबाद का नाम पूरे प्रदेश में गौरवान्वित हुआ है तथा प्रारंभिक बाल्य शिक्षा के क्षेत्र में नई प्रेरणा और उत्साह का संचार हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top