एलपीजी एसोसिएशन ने निकाली जागरूकता रैली

फिरोजाबाद। एलपीजी एसोसिएशन के तत्वावधान में 19 किलोग्राम कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के सुरक्षित एवं वैध उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान होटल, रेस्टोरेंट एवं अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर जाकर संचालकों को अधिकृत गैस एजेंसी से ही कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर खरीदने, हमेशा बिल के साथ सिलेंडर लेने तथा सुरक्षित तरीके से उसका उपयोग करने के लिए जागरूक किया गया। एलपीजी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की कि वे केवल अधिकृत वितरक से ही बिल सहित 19 किलोग्राम कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर प्राप्त करें। किसी भी प्रकार की अवैध गैस बिक्री से बचें। यह पहल उपभोक्ताओं की सुरक्षा, पारदर्शिता एवं वैध गैस वितरण व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस दौरान एसोसिएशन के संरक्षक अरविंद अंबेश, सुधीर शर्मा, लक्ष्मी नारायण, योगेंद्र सिंह बाबा, कुलदीप यादव, प्रकाश निधि, दलवीर सिंह, गुरुदयाल, अतुल यादव, चंद्रकांत, मोहन, प्रशांत, शुभम आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top