सरोजिनी नायडू स्कूल में तीन दर्जन पौधे रोपे गए

फिरोजाबाद। सरोजिनी नायडू विद्यालय में समाजसेवियों ने बच्चों के साथ वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान स्कूल परिसर में तीन दर्जन पौधे रोपे गए। सरोजिनी नायडू जूनियर हाईस्कूल के प्रधानाचार्य भगवानदास शंखवार ने पौधारोपण करते हुए कहा कि पर्यावरण की रक्षा से ही सामाजिक सुरक्षा संभव है। भाजपा जिला मंत्री डॉ. दुर्गेश यादव ने कहा कि वायुमंडल में निरंतर घट रही ऑक्सीजन की मात्रा को संतुलित करने के लिए वृक्षारोपण परम आवश्यक है। पेड़ ऑक्सीजन के प्रमुख स्रोत हैं। दिशा की कॉर्डिनेटर अनुपम शर्मा ने कहा कि प्रत्येक जिले में 33 प्रतिशत वन क्षेत्र विकसित करना सरकार के साथ-साथ समाज की भी जिम्मेदारी है। इस जिम्मेदारी का निर्वहन करना हम सभी का परम कर्तव्य है।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में बच्चों ने भी बड़े उत्साह के साथ अपना योगदान दिया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में तीन दर्जन पौधे रोपे गए, जिनमें अशोक, कनेर, गुलाब, कैथ, अमरूद, अनार, नींबू और चमेली आदि प्रजातियों के पौधे शामिल हैं। इस अवसर पर कमला नेहरू इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अमित विद्यार्थी, राजीव तिवारी, प्रयाग दत्त शर्मा, योगेंद्र यादव, मनोज यादव, राकेश सविता, आकृति सहयोगी, अनीता शंखवार, रेखा यादव आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top