• Home
  • फिरोजाबाद
  • नगर निगम में अनियमितताओं एवं भ्रष्टाचार के विरोध में व्यापारियों ने दिया धरना

नगर निगम में अनियमितताओं एवं भ्रष्टाचार के विरोध में व्यापारियों ने दिया धरना

फिरोजाबाद। नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में फिरोजाबाद उद्योग व्यापार मंडल ने नगर निगम के खिलाफ धरना-प्रदर्शन कर नारेबाजी की। साथ ही नगर निगम के अधिकारियों की बुद्धि-शुद्धि हेतु यज्ञ किया। रामलीला चौराहे पर व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा के नेतृत्व में व्यापारियों ने नगर निगम के वार्ड संख्या 49 में कथित अनियमितताओं एवं भ्रष्टाचार के विरोध में धरना-प्रदर्शन कर नगर निगम के अधिकारियों की बुद्धि-शुद्धि के लिए वैदिक हवन-यज्ञ किया।

महानगर अध्यक्ष ने कहा कि वर्ष 2022 में रामद्वारा जानकी द्वार से राजेंद्र विश्रामगृह तक हॉट मिक्स प्लांट से डामर सड़क का निर्माण कराया गया था। इसके बाद वर्ष 2023 में सर्कुलर रोड से राजेंद्र विश्रामगृह तक लगभग दो लाख की लागत से पुनः हॉट मिक्स प्लांट द्वारा सड़क निर्माण कराया गया। वहीं, तीन मई 2025 को नगर निगम द्वारा हनुमान गेट से हनुमान रोड स्थित लोटनलाल श्रीकृष्ण धर्मशाला तक हॉट मिक्स प्लांट से पैचवर्क कराया गया, जिससे सड़क पूरी तरह सुचारु एवं अच्छी स्थिति में थी। इसके बावजूद उसी सड़क के पुनर्निर्माण के लिए लगभग 49 लाख का टेंडर प्रस्तावित किया गया। जब इसकी जानकारी व्यापार मंडल को हुई तो व्यापार मंडल ने इसका पुरजोर विरोध किया, जिसके बाद 49 लाख का उक्त टेंडर निरस्त कर दिया गया।

वार्ड संख्या 49 में नगर अभियंता (जल) के लिखित पत्र में स्पष्ट उल्लेख है कि हनुमान रोड, केला देवी मंदिर क्षेत्र, वार्ड संख्या 49, 16 एवं 23 तथा छतरी वाला कुआँ क्षेत्र की पेयजल पाइपलाइन पूर्व से ही सुचारु एवं दुरुस्त है तथा उसे बदलने की आवश्यकता नहीं है। इसके बावजूद लगभग 25 लाख की लागत से नई पाइपलाइन डालने का टेंडर जारी कर दिया गया। दोनों मामलों में जांच पूरी कर प्रस्तावक एवं एस्टीमेट तैयार करने वाले जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई की मांग की जा रही है। कोई प्रभावी कार्रवाई न किए जाने पर आज रामलीला चौराहा पर विशाल धरना-प्रदर्शन किया गया।

धरना-प्रदर्शन में रमाशंकर दादा, विकास लहरी, अजीत लहरी, मुन्नालाल गोला, आकाश जैन, राजेश शर्मा, स्वतंत्र गुप्ता, सुशील जाट, रजनीश शर्मा, आशीष पाठक, सुबोध बघेल, मेघ सिंह पहलवान, रामगोपाल बजाज, संजय शर्मा, राकेश शर्मा, बजरंग, दिलीप दीक्षित, विवेक कौशल, प्रवीण शर्मा, यादराम प्रजापति, प्रमोद झा, हर्षवर्द्धन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated Posts

Scroll to Top