फिरोजाबाद। जैनाचार्य विमल सागर महाराज के शिष्य एकत्व सागर महाराज का वर्षायोग (चातुर्मास) नगर के कोटला रोड स्थित रत्नत्रय दिगंबर जैन मंदिर परिसर में होगा। इसके लिए वर्षायोग कमेटी का गठन किया गया है। नासिया कमेटी के अध्यक्ष अनुज जैन तुलसी विहार ने बताया कि एकत्व सागर महाराज वर्षायोग कमेटी का अध्यक्ष नीतेश जैन नाटी, महामंत्री मनोज जैन खेड़ा, कोषाध्यक्ष सचिन जैन विभव नगर तथा ऑडिटर धर्मेंद्र जैन रौकी को बनाया गया है। इसके अलावा स्वागताध्यक्ष सहज कुमार जैन, संयोजक पारस जैन, उपाध्यक्ष संजय जैन (पीआरओ) एवं मंत्री आशीष जैन को सर्वसम्मति से चुना गया। कमेटी के चुने जाने पर जैन संत एकत्व सागर महाराज को श्रीफल भेंट कर कमेटी के सदस्यों ने महाराज श्री से आशीर्वाद लिया तथा उनसे निवेदन करते हुए उनकी स्वीकृति प्राप्त की। इस अवसर पर श्याम सुंदर जैन, राजेश जैन, प्रवीण जैन पप्पी, राहुल जैन, नरेंद्र जैन, संजय कुमार जैन (पीआरओ), आकाश जैन आदि उपस्थित थे।
एकत्व सागर महाराज के वर्षायोग के लिए कमेटी का हुआ गठन
Releated Posts





