• Home
  • फिरोजाबाद
  • डग्गेमार वाहनों पर पुलिस, एआरटीओ की संयुक्त कार्रवाई, आठ वाहन किए सीज

डग्गेमार वाहनों पर पुलिस, एआरटीओ की संयुक्त कार्रवाई, आठ वाहन किए सीज

फिरोजाबाद। जिले में अवैध एवं डग्गेमार वाहनों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बुधवार को पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आठ डग्गेमार वाहनों को सीज कर दिया। कार्रवाई से अवैध वाहन संचालकों में हड़कंप मच गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में चलाए गए अभियान के दौरान एआरटीओ और प्रभारी यातायात ने शहर के विभिन्न स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। जांच के दौरान कई वाहन यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए तथा बिना वैध अनुमति के सवारियां ढोते पाए गए। संयुक्त टीम ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए ऐसे आठ डग्गेमार वाहनों को सीज कर दिया। अधिकारियों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और बिना वैध परमिट के वाहन संचालन न करने की हिदायत भी दी। अधिकारियों ने बताया कि आमजन की सुरक्षा, सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने तथा अवैध वाहन संचालन पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top