फिरोजाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जिले के निरीक्षकों एवं उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण किए हैं। एसएसपी आदित्य लांग्हे ने पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक रवि त्यागी को प्रभारी निरीक्षक थाना उत्तर, भगवत सिंह को प्रभारी निरीक्षक थाना जसराना, जसबीर सिंह को प्रभारी निरीक्षक थाना नसीरपुर, ज्ञानेंद्र सिंह सोलंकी को थाना नसीरपुर से अपराध शाखा, राजेश कुमार पाण्डेय को थाना जसराना से प्रभारी निरीक्षक थाना एका तथा संजुल पाण्डेय को थाना एका से प्रभारी साइबर सेल बनाया है। उपनिरीक्षक योगेश कुमार को चौकी सुहाग नगर, थाना दक्षिण से थानाध्यक्ष नगला सिंधी तथा उपनिरीक्षक सुरेंद्र कुमार को चौकी नगला मिर्जा, थाना रामगढ़ से थानाध्यक्ष पचोखरा बनाया है।
एसएसपी ने थाना प्रभारियों, उपनिरीक्षकों के किए तबादले
Releated Posts





