फिरोजाबाद। साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे साइबर व्रज अभियान के तहत थाना दक्षिण पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चार मोबाइल फोन और सात बैंक पासबुक बरामद की हैं। थाना दक्षिण प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि आरोपी विभिन्न बैंक खातों का इस्तेमाल कर लोगों से लाखों रुपये की साइबर ठगी करते थे। गिरफ्तार आरोपियों में संजय सिंह सुमन, हेमंत कुमार, सूरज राठौर और हामिद शामिल हैं। सभी को करबला क्षेत्र से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी अलग-अलग बैंक खातों के माध्यम से साइबर ठगी की रकम का लेनदेन करते थे। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया है।
साइबर ठगी गिरोह के चार आरोपी गिरफ्तार
Releated Posts









