118.58 करोड़ की लागत से बनेगा नया फ्लाईओवर

फिरोजाबाद। शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 118 करोड़ 58 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नए फ्लाईओवर का रविवार को भूमि पूजन किया गया। फ्लाईओवर के निर्माण से शहर के प्रमुख मार्गों पर लगने वाले जाम से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

रसना टॉकीज परिसर में सदर विधायक मनीष असीजा ने 118 करोड़ 58 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नए फ्लाईओवर का हवन-पूजन कर शुभारंभ किया। यह फ्लाईओवर वीनश ऑटो के सामने से शुरू होकर नगला बरी, जाटवपुरी और नैनी चौराहे से होते हुए रसूलपुर थाने से पहले तक उतरेगा। लंबे समय से इस मार्ग पर बढ़ते यातायात दबाव के कारण लोगों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ता था। फ्लाईओवर बनने के बाद आवागमन सुगम होने के साथ यात्रा का समय भी कम होगा। विधायक मनीष असीजा के प्रयासों से स्वीकृत इस महत्वाकांक्षी परियोजना को शहर के विकास की दृष्टि से अहम माना जा रहा है।

कार्यक्रम में ऋषि असीजा, सुनील शर्मा, सत्यवीर गुप्ता, सुनील टंडन, रविंद्र ढपली, अनुपम शर्मा, श्याम सिंह यादव, आकृति सहयोगी, हरिओम वर्मा, त्रिलोकीनाथ, विवेक अग्रवाल, राम खिलाड़ी बाल्मीकि, ग्याप्रसाद, चंद्रप्रकाश जैन, गौतम कुशवाह, रामबाबू झा, होरीलाल बघेल, गेंदालाल राठौर, भगवानदास शंखवार, केके गांधी, रामलेढ़ेती लकी, प्रमोद राजौरिया, सुनील मिश्रा, दीपक गुप्ता, किशोर अग्रवाल बंटी, विशाल पचौरी, नरेश आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top