• Home
  • फिरोजाबाद
  • आचार्य निर्भय सागर महाराज ससंघ का हुआ नगर में भव्य मंगल प्रवेश

आचार्य निर्भय सागर महाराज ससंघ का हुआ नगर में भव्य मंगल प्रवेश

फिरोजाबाद। रविवार को नगर के प्रसिद्ध छदामीलाल जैन मंदिर में वैज्ञानिक संत आचार्य निर्भय सागर महाराज ससंघ का भव्य मंगल प्रवेश धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने शामिल होकर धर्मलाभ लिया।

आचार्य श्री का विहार राजा के ताल से रविवार प्रातः सैकड़ों भक्तों के साथ प्रारंभ हुआ। भाऊ का नगला, यूनिटी हॉस्पिटल होते हुए सी.एल. जैन कॉलेज पहुंचे। वहां उपस्थित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने आचार्य श्री की अगवानी की। तत्पश्चात आचार्य श्री ढोल-नगाड़ों तथा बैंड-बाजों के साथ सी.एल. जैन कॉलेज से छदामीलाल जैन मंदिर पहुंचे। महाराज श्री के आगमन से पूरा जैन समाज भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। महाराज श्री के दर्शन और स्वागत के लिए जैन समाज के बुजुर्गों, युवाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जयकारों से समूचा वातावरण गुंजायमान हो उठा। भक्तों के उत्साह से पूरा मंदिर परिसर आचार्य निर्भय सागर महाराज की जय के गगनभेदी जयकारों से गूंज उठा। मंदिर में बने विशाल पंडाल में मंगलाचरण के साथ महिला संगठन ने मंच पर नृत्य और भक्तिमय नाटिका के बेहतरीन कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। श्रद्धालुओं ने गुरुवर की अगवानी की, उनके पैर पखारे और मंगल आरती उतारकर आशीर्वाद लिया।

इस दौरान अध्यक्ष निमिष जैन, महामंत्री शैलेंद्र जैन शैली, पंकज जैन, रजत जैन, अरुण जैन पीली कोठी, मुकेश जैन, राजेंद्र प्रसाद जैन, अजय जैन एडवोकेट, अशोक जैन, अनुज जैन तुलसी विहार, संजय जैन पीआरओ, राजेश जैन आइडिया, अजय जैन बजाज, राज जैन, राहुल जैन, संजय जैन बल्ले, ललितेश जैन रपरिया, मनीष जैन, लवली जैन, गुंजन जैन, नीलम जैन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top