भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा 16 को

-रथयात्रा में मुख्य आकर्षण का केंद्र होगा संबलपुरी ओड़िसी नृत्य

फिरोजाबाद। जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव समिति द्वारा भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा 16 जुलाई को राधाकृष्ण मंदिर से गाजे-बाजे के साथ निकाली जाएगी। रथयात्रा का मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया जाएगा। साथ ही भगवान जगन्नाथ की भक्तों द्वारा आरती उतारी जाएगी। समिति के अध्यक्ष वेदप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा राधाकृष्ण मंदिर से प्रातः आठ बजे निकाली जाएगी, जो कि घंटाघर चौराहा, सदर बाजार, गंज चौराहा, सिनेमा चौराहा, जलेसर रोड, शिवाजी मार्ग, पुराना डाकखाना चौराहा, हनुमान रोड होते हुए कैला देवी मंदिर पर पहुंचकर सम्पन्न होगी।

यात्रा में मुख्य आकर्षण का केंद्र महाराष्ट्र के कलाकारों द्वारा मार्ग में जगह-जगह रंगोली का प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं ओड़िशा के कलाकारों द्वारा संबलपुरी ओड़िसी नृत्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। वहीं भक्तगण भगवान जगन्नाथ के रथ को रस्सी से खींचकर चलेंगे। वार्ता के दौरान संयोजक विवेक कुमार अग्रवाल, सह-संयोजक सुधीर कुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश वार्ष्णेय, त्रिभुवन कुमार श्रीमाली, देवीचरन अग्रवाल, डॉ. राकेश अग्रवाल, विपुल बंसल, दयाशंकर गुप्ता, अजय अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, नीरज झिंदल, सचिन अग्रवाल, मोहन झिंदल, कपिल अग्रवाल, अंशुल श्रीमाली, संदीप अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top