• Home
  • हाथरस
  • रोजगार मेले में 103 युवाओं का चयन, 10 को मिले नियुक्ति पत्र

रोजगार मेले में 103 युवाओं का चयन, 10 को मिले नियुक्ति पत्र

हाथरस। विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तहत पीबीएएस इंटर कॉलेज में जनपद स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में 417 युवाओं ने प्रतिभाग किया, जिनमें से विभिन्न निजी कंपनियों ने 103 अभ्यर्थियों का चयन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर ने किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह, जिला विकास अधिकारी पी.एन. यादव, विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश कुमार शुक्ला, जिला समन्वयक रोहिताश सिंह, जिला कौशल प्रबंधक निर्मल किशोर मिश्र सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

रोजगार मेले में सात निजी कंपनियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान चयनित 10 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही रोजगार की तलाश में पहुंचे युवाओं को विभिन्न कंपनियों में उपलब्ध रोजगार के अवसरों एवं कौशल विकास से संबंधित जानकारी भी प्रदान की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top