• Home
  • फिरोजाबाद
  • सशक्त नारी की पूल पार्टी में सदस्यों ने उठाया जमकर लुत्फ

सशक्त नारी की पूल पार्टी में सदस्यों ने उठाया जमकर लुत्फ

फिरोजाबाद। जायंट्स ग्रुप ऑफ सशक्त नारी द्वारा सदस्यों के लिए एक शानदार एवं मनोरंजक पूल पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था की अध्यक्ष निधि जैन ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद सभी सदस्यों ने पूरे उत्साह के साथ पूल में जमकर मस्ती की। रंग-बिरंगी पूल एक्सेसरीज़, आकर्षक सजावट, संगीत और पानी की फुहारों के बीच सभी ने डांस किया। साथ ही विभिन्न मनोरंजक खेलों के साथ खुशनुमा माहौल का भरपूर आनंद उठाया। कार्यक्रम के दौरान हाउजी, ट्रेज़र हंट, सरप्राइज एक्टिविटीज़ एवं कई रोचक गेम्स आयोजित किए गए, जिनमें सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। संस्था की अध्यक्ष ने सभी सदस्यों का उत्साहवर्धन करते हुए आकर्षक उपहार भेंट किए। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन आपसी प्रेम, सहयोग, सामाजिक जुड़ाव एवं टीम भावना को सशक्त बनाते हैं। कार्यक्रम का संचालन डीओए. मेघा जैन एवं डीओएफ. अनु जिंदल ने किया। कार्यक्रम में गौरवी अग्रवाल, प्रीति गर्ग, रीता बंसल, ऋचा गर्ग, दिव्या दुबे आदि मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top