फिरोजाबाद। भारतीय जनता पार्टी की बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों, बूथ सशक्तिकरण एवं अन्य अभियानों की समीक्षा की गई। इसमें भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी ने संगठनात्मक कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए मंडल स्तर पर रिपोर्ट तलब की। साथ ही पदाधिकारियों से सीधा संवाद किया। भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी ब्रज बहादुर भारद्वाज ने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन के निमित्त अपना बहुमूल्य मार्गदर्शन प्रदान करते हुए भाजपा संगठन के डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म कार्यक्रम को और अधिक प्रभावी ढंग से बूथ स्तर तक पहुँचाने का पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से आह्वान किया।
साथ ही संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों, बूथ सशक्तिकरण एवं अन्य अभियानों की समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं के साथ विस्तार से चर्चा की। जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने संगठनात्मक तैयारियों, सरकार की उपलब्धियों एवं आगामी कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुँचाने के विषय पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान टूंडला विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर, जिला प्रवासी अनुराग पाण्डेय, सुमन चतुर्वेदी, मानवेन्द्र प्रताप सिंह, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष अतुल प्रताप सिंह, विजय प्रताप सिंह ‘छोटू’, डॉ. सत्यपाल सिंह राजपूत, डॉ. अमित गुप्ता, ओमेन्द्र बघेल, रंजना सिंह (चेयरमैन), भंवर सिंह (चेयरमैन, टूंडला), माया देवी सागर (चेयरमैन, एका), रेखा कुशवाहा, संजय चक आदि मौजूद रहे।










