• Home
  • फिरोजाबाद
  • डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म वैचारिक रूप से अधिक सुदृढ़ बनाने का एक बेहतरीन माध्यम : पूरन लाल लोधी

डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म वैचारिक रूप से अधिक सुदृढ़ बनाने का एक बेहतरीन माध्यम : पूरन लाल लोधी

फिरोजाबाद। भारतीय जनता पार्टी जिला व महानगर की संयुक्त डीएलपी अभियान की समीक्षा बैठक में भाजपा ब्रजक्षेत्र अध्यक्ष ने कहा कि डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म का प्रशिक्षण हम सभी कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से अधिक सुदृढ़ बनाने का एक बेहतरीन माध्यम है।

भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि ब्रजक्षेत्र अध्यक्ष पूरन लाल लोधी ने कहा कि डिजिटल माध्यम संगठनात्मक कार्यपद्धति और वैचारिक सिद्धांतों को गहराई से समझने का एक उपयोगी प्रयास है। उन्होंने डीएलपी (डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म) अभियान की भी समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में प्रशिक्षण पूर्ण करने हेतु आग्रह किया। साथ ही संगठनात्मक कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में आगामी कार्यक्रमों, बूथ सम्मेलन, बूथ सशक्तिकरण एवं जनसेवा को अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। बैठक में राकेश मिश्रा अवाना, महामंत्री ब्रज क्षेत्र, हर्षवर्धन आर्य, उपाध्यक्ष ब्रज क्षेत्र, जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह तथा महानगर अध्यक्ष डॉ. सतीश दिवाकर ने संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

इस दौरान सदर विधायक मनीष असीजा, टूंडला विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर, मानवेन्द्र प्रताप सिंह लोधी, वृंदावन लाल गुप्ता, सुमन चतुर्वेदी, नानक चंद्र अग्रवाल, डॉ. राम कैलाश यादव, ओमप्रकाश वर्मा, सुनील टंडन, राकेश शंखवार, डॉ. लक्ष्मी नारायण यादव, कमलेश राजपूत, कन्हैया लाल गुप्ता, राजेंद्र बौहरे, डॉ. अमित गुप्ता, आकाश गुप्ता, दीपक गुप्ता, आकाश शर्मा, शैलेन्द्र गुप्ता ‘शालू’, आनन्द अग्रवाल, ओमेन्द्र बघेल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top