मथुरा: श्याम बिहारी भार्गव। कांग्रेस मथुरा के जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर के नेतृत्व में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 140 वाँ स्थापना दिवस जिला कांग्रेस कार्यालय के साथ-साथ मथुरा जनपद के सभी ब्लॉकों में भी मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् के साथ हुई। ध्वजा रक्षक सेवादल के पूर्व अध्यक्ष मनोज गौड़ द्वारा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर से कार्यालय पर पार्टी का ध्वजारोहण कराया गया।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि 28 दिसंबर 1885 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना हुई थी। इसके प्रथम अध्यक्ष कोमेशचंद्र बनर्जी थे। कांग्रेस पार्टी एक विचारधारा सिद्धांत धर्मनिरपेक्ष मूल्यों में विश्वास करने वाली पार्टी का नाम है। कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में देश की स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ी गई। आजादी के बाद पार्टी के नेतृत्व में देश में पंचवर्षीय योजना, योजना आयोग का गठन आई.आई.टी कॉलेज, एम्स जैसे हॉस्पिटल, जे.एन.यू जैसे विश्वविद्यालय, मनरेगा, सूचना का अधिकार कानून, खाद्य सुरक्षा गारंटी योजना, शिक्षा गारंटी कानून, जैसे हजार कानून देश हित एवं राष्ट्र हित में बने। लेकिन आज एन डी ए सरकार ने इन योजनाओं को नष्ट करने के सिवाय कोई कार्य नहीं किया। पार्टी के 140 वें स्थापना दिवस पर घोषणा करते हुए कहा कि जिस प्रकार अंग्रेजों के जुल्म अत्याचार के आगे कांग्रेस के दिग्गज नेता झुके नहीं थे। उसी तर्ज पर पार्टी द्वारा नरेंद्र मोदी के जुल्म, अत्याचार, संवैधानिक संस्थानों पर अंकुश, बंधुआ मजदूर बनाकर रखने के खिलाफ लोकतंत्र संविधान बचाने के लिए पार्टी सड़क से लेकर संसद तक जन आंदोलन करेगी।
पूर्व महानगर अध्यक्ष विक्रम बाल्मीकि ने कहा कि आज लोकतंत्र का सबसे विश्वसनीय स्तंभ न्यायपालिका की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह उठ रहे हैं बलात्कार करने वाले दंगाई माफियो को सजा के बदले सजा को निलंबन किया जा रहा है। चुनाव आयोग कहता है कि एस. आर.आई का निर्णय उसका नहीं है सिर्फ दो व्यक्ति देश को अपने इशारे पर चला रहे हैं।
कार्यक्रम का संचालन मनोज गौड़ ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस जनों में कीर्ति कुमार कौशिक, आदित्य तिवारी, रूपा लवानिया, ललिता देवी, प्रेम शंकर शर्मा, उमाशंकर शर्मा, कुंवर सिंह निषाद, महेश चौबे, आशीष चतुर्वेदी, आशीष अग्रवाल, प्रवीण ठाकुर, हर्ष चौरसिया सहित सैकड़ों की संख्या में आदि कांग्रेसी जन उपस्थित थे।
भारतीय राष्ट्रीय कॉग्रेस का स्थापना दिवस मनाया गया





