• Home
  • मथुरा
  • गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि व अनियमित आपूर्ति के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि व अनियमित आपूर्ति के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

श्याम बिहारी भार्गव: मथुरा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व के आह्वान पर बढ़ती महंगाई, गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि और नियमित आपूर्ति न होने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी मथुरा के तत्वावधान में होली गेट चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया गया।

प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश धनगर ने कहा कि घरेलू गैस सिलेंडर की पर्याप्त आपूर्ति न होने के कारण कालाबाजारी चरम पर पहुंच गई है। उन्होंने बताया कि 14 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 60 रुपये और 19 किलो वाले व्यावसायिक सिलेंडर के दाम में 115 रुपये की वृद्धि से आम जनता परेशान है। वहीं आपदा में अवसर तलाश कर कालाबाजारी करने वाले लोग सक्रिय हो गए हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि एक तरफ आम जनता लगातार बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त है, वहीं केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार केवल खोखले दावे और घोषणाएं कर रही है। हालात ऐसे हो गए हैं कि जनता परेशान है और सरकार चुप है। गैस सिलेंडर की बुकिंग, जो पहले 15 दिन बाद की जा सकती थी, अब उसे बढ़ाकर 25 से 30 दिन कर दिया गया है। इसके कारण लोग मजबूरी में 1200 से 1500 रुपये तक में सिलेंडर खरीदने को मजबूर हो रहे हैं।

मुकेश धनगर ने कहा कि इससे स्पष्ट है कि सरकार के पास पर्याप्त गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं हैं, इसके बावजूद जनता के सामने बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं। गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से हर घर की रसोई का बजट बिगड़ गया है और कई महिलाओं को फिर से चूल्हा-चौका की ओर लौटने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार आंकड़ों के सहारे सच्चाई छिपाने में लगी है, लेकिन जनता सब देख रही है और समय आने पर जवाब भी देगी।

इस दौरान प्रदर्शन में उमा शंकर शर्मा, शालू अग्रवाल, रूप लवानिया, गीता दिवाकर, भगवान देवी, कुंवर सिंह निषाद, विपुल पाठक, पार्षद धनंजय चौधरी, अबरार कुरैशी, पुनीत बघेल, जिलानी कादरी, अश्वनी शुक्ला, प्रवीण ठाकुर, अनम, धन्य तिवारी, हरीश पचौरी, विवेक अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, रवि वाल्मीकि, करण, संदीप चौधरी, सुरेंद्र चौधरी, दीपक आर्य, बालवीर प्रधान, राकेश शुक्ला, अर्पित जादौन, विपिन चौधरी, अशोक सैनी, धीरज शर्मा, हर्ष चौरसिया, खुशीराम पटेल, पंकज चौधरी, महेश चौबे, अमित राज, राकेश शर्मा, योगेश यादव, गौरीशंकर यादव, पवन ठाकुर, हाशिम हुमेर, पुनीत शर्मा, राजा गौतम, ललिता देवी, भगवान सिंह, डी.पी. हरि दत्त शर्मा, अनिल खरे, ललित शर्मा, पीयूष अग्रवाल, निशू यादव, देवेंद्र निषाद, सुरेश शर्मा, विवेक कुमार, राजेश कुमार, गौरांग अग्रवाल, अजीम शाह, देवेंद्र पाल सहित सैकड़ों कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top