• Home
  • मथुरा
  • रोटरी क्लब ऑफ आगरा नॉर्थ ने आगरा कैंट स्टेशन पर दिव्यांग यात्रियों के लिए भेंट कीं पांच व्हीलचेयर

रोटरी क्लब ऑफ आगरा नॉर्थ ने आगरा कैंट स्टेशन पर दिव्यांग यात्रियों के लिए भेंट कीं पांच व्हीलचेयर

मथुरा। दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण और सामाजिक सेवा की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रोटरी क्लब ऑफ आगरा नॉर्थ ने आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर दिव्यांग यात्रियों की सुविधा के लिए पांच व्हीलचेयर रेलवे प्रशासन को भेंट कीं। यह पहल कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) के अंतर्गत की गई। कार्यक्रम में आगरा कैंट स्टेशन निदेशक संतोष कुमार त्रिपाठी, डीसीपी सिटी आगरा सैयद अली अब्बास (आईपीएस) तथा रोटरी क्लब ऑफ आगरा नॉर्थ के अध्यक्ष राज राजन बंसल, सचिव पवन गर्ग, कोषाध्यक्ष एस.पी. कपूर एवं कार्यक्रम संयोजक मुकेश गर्ग सहित क्लब के अनेक पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने दिव्यांग यात्रियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में रोटरी क्लब की इस पहल की सराहना करते हुए इसे सामाजिक उत्तरदायित्व और जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास समाज में संवेदनशीलता और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में मंडल वाणिज्य निरीक्षक सियाराम मीना, स्टेशन प्रबंधक प्रमेन्द्र, मुख्य प्रचार निरीक्षक मोहन मीना, कुली प्रतिनिधिगण तथा रोटरी क्लब के सदस्य भी मौजूद रहे। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि भारतीय रेल यात्रियों, विशेषकर दिव्यांगजनों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से यात्री सुविधाओं और जनहित से जुड़े कार्यों को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top