• Home
  • रायबरेली
  • “योग” अनुशासित जीवन जीने की प्रेरणादायक जीवनशैली : कृष्ण चंद्र जायसवाल

“योग” अनुशासित जीवन जीने की प्रेरणादायक जीवनशैली : कृष्ण चंद्र जायसवाल

ऊंचाहार, रायबरेली। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर के रामलीला मैदान में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पतंजलि योगपीठ के प्रशिक्षकों द्वारा निर्धारित योग प्रोटोकॉल का पालन करते हुए उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम में नगर पंचायत ऊंचाहार की अध्यक्ष एवं उनके प्रतिनिधि कृष्ण चंद्र जायसवाल सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की। योग सत्र में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

इस अवसर पर अध्यक्ष प्रतिनिधि कृष्ण चंद्र जायसवाल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर योग सत्र में सहभागी होकर तन, मन और आत्मा के संतुलन का अद्भुत अनुभव प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ, सकारात्मक और अनुशासित जीवन जीने की प्रेरणादायक जीवनशैली है। उन्होंने सभी लोगों से प्रतिदिन योगाभ्यास करने का आह्वान करते हुए कहा कि नियमित योग से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है तथा जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top