• Home
  • मथुरा
  • नववर्ष मेला की प्रतियोगिताओं में सैकड़ों बच्चों ने लिया भाग

नववर्ष मेला की प्रतियोगिताओं में सैकड़ों बच्चों ने लिया भाग

श्याम बिहारी भार्गव: मथुरा। नववर्ष मेला समिति मथुरा के तत्वावधान में सरस्वती शिशु मंदिर दीनदयाल नगर में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं के परिणाम और पुरस्कार वितरण 18 मार्च को सेठ बी.एन. पोद्दार इंटर कॉलेज में आयोजित नवसंवत्सर मेले में किया जाएगा। नवसंवत्सर 2083 (हिंदू नववर्ष) के उपलक्ष्य में नववर्ष मेला समिति के प्रतियोगिता विभाग द्वारा जूनियर और सीनियर वर्ग में मेहंदी, पोस्टर बनाओ और रंग भरो प्रतियोगिताएं कराई गईं, जिनमें लगभग 380 प्रतिभागियों ने भाग लिया। मेहंदी प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में प्रतिभागी बहनों ने माखन खाते हुए गोपाल जी की आकृति और सीनियर वर्ग में सिंह पर सवार मां दुर्गा को दर्शाते हुए आकर्षक मेहंदी रचाई। पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में जल संरक्षण और सीनियर वर्ग में ऑपरेशन सिंदूर विषय पर मनोहारी पोस्टर बनाए गए और उनमें रंग भरे गए। रंग भरो प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में रानी लक्ष्मीबाई तथा सीनियर वर्ग में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के रेखाचित्रों में सुंदर रंग भरे गए।

मीडिया प्रभारी मुकेश शर्मा ने बताया कि 17 मार्च को शाम 5 बजे से सामान्य ज्ञान और निबंध प्रतियोगिताएं कृष्ण चंद गांधी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, माधव कुंज में आयोजित होंगी। वहीं नवसंवत्सर 2083 की पूर्व संध्या पर 18 मार्च को सेठ बी.एन. पोद्दार इंटर कॉलेज में आयोजित विशाल नववर्ष मेले में रंगोली, रूप सज्जा, लोकगीत, एकल व सामूहिक नृत्य तथा गायन प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

प्रतियोगिताओं के परिणाम और पुरस्कार स्वरूप नकद धनराशि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान मंच से प्रदान की जाएगी। सभी प्रतिभागियों को सहभागिता पुरस्कार भी दिया जाएगा। प्रतियोगिताएं मंत्री डॉ. दीपा अग्रवाल, संयोजक हरवीर सिंह, सह संयोजक दीपेश श्रीवास्तव और राजीव पाठक के निर्देशन में संपन्न हुईं। इस अवसर पर महामंत्री प्रदीप श्रीवास्तव, अनिरुद्ध अग्रवाल, गंगाधर अरोड़ा, विशाल रुहेला, समीर बंसल, डॉ. जमुना शर्मा, राजीव कृष्ण, अनुराधा शर्मा, डॉ. सीमा मिश्रा, रेखा शर्मा, ब्रजनंदन सिंह, वृषभान गोस्वामी, दिनेश सिंह, महावीर सिंह, रुकमपाल, फूलचंद और शुचि अग्रवाल सहित समिति के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top