• Home
  • मथुरा
  • नवरात्रि के अवसर पर नरी सेमरी मेले के लिए छाता स्टेशन पर ट्रेनों का अस्थायी ठहराव

नवरात्रि के अवसर पर नरी सेमरी मेले के लिए छाता स्टेशन पर ट्रेनों का अस्थायी ठहराव

मथुरा। नरी सेमरी मेले और नवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने छाता रेलवे स्टेशन पर कुछ ट्रेनों का एक मिनट का अस्थायी ठहराव देने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था 19 मार्च 2026 से 27 मार्च 2026 तक लागू रहेगी। रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार निम्नलिखित ट्रेनों का छाता रेलवे स्टेशन पर एक मिनट का ठहराव रहेगा—

क्र.सं. | गाड़ी संख्या व नाम | छाता स्टेशन पर समय

  1. 18477 पुरी–योग नगरी ऋषिकेश — 10:28 से 10:29
  2. 18478 योग नगरी ऋषिकेश–पुरी — 13:26 से 13:27
  3. 12279 वीरांगना लक्ष्मी बाई झांसी–नई दिल्ली — 19:37 से 19:38
  4. 12280 नई दिल्ली–वीरांगना लक्ष्मी बाई झांसी — 08:25 से 08:26
  5. 12189 जबलपुर–निजामुद्दीन — 08:28 से 08:29
  6. 12190 निजामुद्दीन–जबलपुर — 14:26 से 14:27
  7. 11905 आगरा कैंट–होशियारपुर — 20:16 से 20:17
  8. 11906 होशियारपुर–आगरा कैंट — 09:08 से 09:09

रेल प्रशासन ने बताया कि मेले के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यह अस्थायी ठहराव दिया गया है, जिससे यात्रियों को आवागमन में आसानी हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top