• Home
  • फिरोजाबाद
  • शिक्षा के बिना स्वस्थ, समृद्ध समाज की स्थापना नहीं हो सकती

शिक्षा के बिना स्वस्थ, समृद्ध समाज की स्थापना नहीं हो सकती

फिरोजाबाद। नगर में सावित्रीबाई फुले की जयंती हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाई गई। विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से वक्ताओं ने उनके जीवन, संघर्ष और योगदान पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। सृजन दीक्षा केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सावित्रीबाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर डॉ. प्रांजलि कुशवाहा प्रज्ञा ने कहा कि माता सावित्रीबाई फुले का मानना था कि शिक्षा के बिना स्वस्थ और समृद्ध समाज की स्थापना संभव नहीं है। सबके लिए समान शिक्षा ही किसी भी देश को उन्नत और श्रेष्ठ बनाती है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष लाखन सिंह कुशवाहा ने कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं एवं बेटियों द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्य माता सावित्रीबाई फुले के प्रयासों का ही परिणाम हैं।

वक्ताओं बृजेश यादव, दीपक कुशवाहा एवं डॉ. राधेश्याम कुशवाहा ने कहा कि आज आवश्यकता है कि हम फुले दर्शन से शिक्षा ग्रहण कर समाज को समरसता और समानता के स्तर पर आगे बढ़ाएं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष प्रेमप्रकाश कुशवाहा ने सभी आगंतुक अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में जितेंद्र कुशवाहा, दीपक सिंह, कमला देवी, मुक्तेश देवी, रश्मी, डॉ. कविता, शालिनी, दिव्या, यशोवर्धन कुशवाहा, लाखन सिंह कुशवाहा, अजीत सिंह कुशवाहा, उमेश कुशवाहा, बंटू कुशवाहा, डॉ. सुनील, रामू कुशवाहा, हरीश चंद्र कुशवाहा, योगेश, ललित शाक्य, लवकुश कुशवाहा, राजीव कुशवाहा, डॉ. आकाश कुशवाहा, वीरपाल शाक्य सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

इसी क्रम में सामाजिक समरसता मंच द्वारा सावित्रीबाई फुले की 195वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में वक्ता कल्पना राजौरिया ने कहा कि सावित्रीबाई फुले के संघर्षमय जीवन से शिक्षिकाओं और छात्राओं को प्रेरणा लेनी चाहिए। बालिकाओं की शिक्षा उन्हीं की देन है। शिक्षित बेटी न केवल अपना भविष्य संवारती है, बल्कि पूरे परिवार और समाज को आगे बढ़ाती है।

इस अवसर पर योगिता सोनी, अनुपम शर्मा, हेमलता शर्मा, सरिता, देवेंद्र, नीलू, मंजू, सरोज, निर्मला, सुमन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top