• Home
  • चंदौली
  • चंदौली में आपदा बचाव प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

चंदौली में आपदा बचाव प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

चंदौली। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, 11वीं वाहिनी वाराणसी की टीम द्वारा आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, जनपद–चंदौली के सहयोग से जिले के आपदा मित्रों, नागरिक सुरक्षा विभाग, अग्निशमन विभाग, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस विभाग के माध्यम से आम जनमानस को बाढ़/डूबने से बचाव एवं आग से बचाव की परिस्थितियों से संबंधित विषय पर प्रशिक्षण दिया गया।

यह विशेष अभियान मनोज कुमार शर्मा, डीआईजी / जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के नेतृत्व में टीम कमांडर इंस्पेक्टर राजेश कुमार गुप्ता की 30 सदस्यीय टीम तथा संतोष कुमार (द्वितीय कमांडर), प्रेम कुमार पासवान (डीसी), डॉ. विवेक सिंह (डीसी) एवं इंस्पेक्टर शिवपूजन सिंह (टीम कमांडर) द्वारा दिया गया।

प्रथम परिस्थिति के मॉक ड्रिल के दौरान डूबते हुए व्यक्ति को प्रशिक्षित तरीकों से बचाने के साथ ही एनडीआरएफ के प्रशिक्षित गोताखोरों द्वारा डूबे हुए व्यक्ति को खोजकर निकालने का प्रदर्शन किया गया। साथ ही प्राथमिक उपचार के तरीके और घरेलू वस्तुओं का इस्तेमाल करके बाढ़ के दौरान बचाव के तरीके सिखाए गए। यह मॉक ड्रिल गंगा नदी के किनारे स्थित बलुआ घाट, जनपद चंदौली में आयोजित की गई।

द्वितीय परिस्थिति में भवन में आग लगने पर फंसे हुए व्यक्तियों की मदद करते हुए घायलों को सुरक्षित एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल तक पहुंचाने का कार्य किया गया। साथ ही भूकंप एवं अन्य आपदाओं से बचाव की जानकारी दी गई। यह कार्यक्रम एनडीआरएफ कैंप साहूपुरी, मुगलसराय में हुआ।

बलुआ घाट मॉक ड्रिल के दौरान डिप्टी सीएमओ चंदौली, सीओ बलुआ घाट, नायब तहसीलदार सकलडीहा, आपदा सलाहकार, कानूनगो के साथ स्थानीय नागरिक, नाविक एवं स्वयंसेवक मौजूद रहे।

साहूपुरी मॉक ड्रिल में संतोष कुमार (द्वितीय कमांडर), प्रेम कुमार पासवान (डीसी), डॉ. विवेक सिंह (डीसी) एवं इंस्पेक्टर शिवपूजन सिंह (टीम कमांडर), स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी सुश्री शबा, एसएचओ संतोष सिंह थाना मुगलसराय एवं मुख्य अग्निशमन अधिकारी मुन्नी सिंह फायर विभाग की टीम ने प्रतिभाग किया। आपदा विशेषज्ञ, आपदा मित्र तथा अन्य वॉलेंटियर भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top