• Home
  • प्रयागराज
  • सीएमपी डिग्री कॉलेज में ‘लेक्स एरीना’ मूट कोर्ट प्रतियोगिता का द्वितीय चरण सम्पन्न

सीएमपी डिग्री कॉलेज में ‘लेक्स एरीना’ मूट कोर्ट प्रतियोगिता का द्वितीय चरण सम्पन्न

प्रयागराज। बी.ए. एल.एल.बी. (ऑनर्स) विधि विभाग, सीएमपी डिग्री कॉलेज, प्रयागराज के तत्वावधान में 25 अप्रैल 2026 को ‘लेक्स एरीना सीएमपी इंट्रा मूट कोर्ट प्रतियोगिता, 2026’ के द्वितीय चरण का सफल आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता प्राचार्य प्रो. अजय प्रकाश खरे के मार्गदर्शन में आयोजित की जा रही है।

प्रतियोगिता का उद्देश्य विधि छात्रों में न्यायालयीन वकालत, विधिक शोध एवं तर्क प्रस्तुत करने की दक्षता को विकसित करना है। द्वितीय चरण में कुल 15 प्रतिभागी टीमों ने सिम्युलेटेड न्यायालयीन वातावरण में याचिकाकर्ता एवं प्रतिवादी दोनों पक्षों की ओर से जटिल विधिक प्रश्नों पर अपने-अपने सशक्त तर्क प्रस्तुत किए।

छात्रों ने अपनी प्रभावी न्यायालयीन अभिव्यक्ति, विधिक अनुसंधान एवं कोर्टक्राफ्ट के माध्यम से निर्णायक मंडल को प्रभावित किया। इस दौरान प्रतिभागियों के प्रदर्शन का सूक्ष्म मूल्यांकन निर्णायक मंडल द्वारा किया गया। निर्णायक मंडल में विधि विभाग के वरिष्ठ संकाय सदस्य श्रीमती रेनू सिंह, हिमांशु उपाध्याय एवं पीयूष कुमारेंद्र शामिल रहे। प्रतियोगिता के परिणाम 27 अप्रैल 2026 (सोमवार) को घोषित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top