मथुरा/प्रयागराज। डॉ. प्रकाश चन्द्र त्रिपाठी ने उप मुख्य सतर्कता अधिकारी, उत्तर मध्य रेलवे के पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। वे वर्ष 2009 बैच के भारतीय रेल यातायात सेवा (आईआरटीएस) के अधिकारी हैं। अपने अब तक के सेवाकाल में उन्होंने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे तथा उत्तर मध्य रेलवे में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है।
कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व डॉ. प्रकाश चन्द्र त्रिपाठी दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में उप महाप्रबंधक एवं मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के पद पर कार्यरत रहे। इसके अतिरिक्त वे बिलासपुर एवं रायपुर मंडलों में वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
डॉ. त्रिपाठी को उनके उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्यों के लिए रेलवे के सर्वोच्च सम्मान रेल मंत्री पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने उच्च गति रेलवे तकनीक का विशेष प्रशिक्षण जापान से प्राप्त किया है। उनके कार्यभार ग्रहण करने से उत्तर मध्य रेलवे में सतर्कता एवं प्रशासनिक कार्यों को और अधिक सुदृढ़ होने की उम्मीद जताई जा रही है।





