• Home
  • मथुरा
  • भूजल सप्ताह पर जिलाधिकारी ने दिलाई जल संरक्षण की सामूहिक शपथ

भूजल सप्ताह पर जिलाधिकारी ने दिलाई जल संरक्षण की सामूहिक शपथ

मथुरा। ‘भूजल सप्ताह’ (16 जुलाई से 22 जुलाई 2026) के अवसर पर जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जल संरक्षण की सामूहिक शपथ दिलाई। इस दौरान सभी ने जल को सहेजने और उसके विवेकपूर्ण उपयोग का संकल्प लिया। जिलाधिकारी ने आमजन से भी जल संरक्षण, जल के सतत उपयोग, वर्षा जल संचयन तथा प्राकृतिक जल संसाधनों को बचाने की अपील करते हुए कहा कि “जल है तो कल है।” उन्होंने कहा कि जल संरक्षण केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।

उन्होंने बताया कि भूजल सप्ताह प्रत्येक वर्ष 16 जुलाई से 22 जुलाई तक मनाया जाता है। इसका उद्देश्य भूजल संरक्षण, वर्षा जल संचयन और जल के विवेकपूर्ण उपयोग के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना है। इस दौरान भूजल स्तर में गिरावट को रोकने, वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने तथा जल के संरक्षण एवं सतत उपयोग के प्रति लोगों को जागरूक किया जाता है। शपथ कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सुरेश चंद्र रावत, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राधावल्लभ, उप जिलाधिकारी गोवर्धन सुशील कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी श्रीमती गरिमा खरे, अधिशासी अभियंता (सिंचाई) नवीन कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top