• Home
  • मथुरा
  • ‘एक वृक्ष माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत जिला चिकित्सालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

‘एक वृक्ष माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत जिला चिकित्सालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

श्याम बिहारी भार्गव: मथुरा। महर्षि दयानंद सरस्वती जिला चिकित्सालय, मथुरा परिसर में रविवार को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. नीरज अग्रवाल के सान्निध्य में ‘एक वृक्ष माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर चिकित्सालय के सभी चिकित्सकों, स्टाफ नर्सों, फार्मासिस्टों, लैब टेक्नीशियनों तथा अन्य कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं मातृ सम्मान का संदेश दिया। वृक्षारोपण अभियान पूरे दिन संचालित किया गया, जिसमें चिकित्सालय के समस्त स्टाफ ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। कार्यक्रम में डॉ. सिद्धार्थ धनगर, डॉ. अमन कुमार सहित अन्य चिकित्सकों एवं चिकित्सालय के कर्मचारियों ने भी पौधरोपण किया। सभी ने ‘एक वृक्ष माँ के नाम’ अभियान के तहत अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नीरज अग्रवाल ने कहा कि ‘एक वृक्ष माँ के नाम’ अभियान केवल पर्यावरण संरक्षण का ही नहीं, बल्कि माँ के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं हरित वातावरण देने का भी प्रेरणादायी प्रयास है। उन्होंने सभी से पौधरोपण के साथ-साथ पौधों की नियमित देखभाल करने का भी आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top