मथुरा। ज्येष्ठ मास की भीषण गर्मी में आमजन एवं श्रद्धालुओं को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर मथुरा भार्गव समाज द्वारा बिरला मंदिर परिसर में दूध एवं रूह अफजा के शर्बत की प्याऊ लगाई गई। इस दौरान दर्शनार्थियों, राहगीरों एवं यात्रियों को ठंडा शर्बत वितरित कर गर्मी से राहत पहुंचाई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शर्बत ग्रहण किया और समाज द्वारा किए गए इस सेवा कार्य की सराहना की। आयोजकों ने बताया कि निर्जला एकादशी पर सेवा एवं जनकल्याण की भावना से यह आयोजन किया गया, जिससे भीषण गर्मी में लोगों को राहत मिल सके। इस आयोजन को सफल बनाने में मथुरा भार्गव सभा के अध्यक्ष भरत भार्गव, निवर्तमान अध्यक्ष श्याम बिहारी भार्गव, भंडारी रोहित भार्गव, निवर्तमान सचिव सुनील भार्गव तथा पूर्व अध्यक्ष धीरेन्द्र नाथ भार्गव का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में सुनील दत्त भार्गव, शरद भार्गव, डॉ. गौरव भार्गव, प्रदीप भार्गव, प्रशांत भार्गव, सचिन भार्गव, सौरभ भार्गव, विहान भार्गव, भार्गव महिला सभा की अध्यक्षा मनीषा भार्गव, सचिव कीर्ति भार्गव, अखिल भारतीय भार्गव सभा की कार्यकारिणी सदस्या किरण भार्गव, ऊषा भार्गव, शालिनी भार्गव, अनुभा भार्गव, पूनम भार्गव, दीपिका भार्गव, सीमा भार्गव, नीतू भार्गव, शिल्पी भार्गव, कोमल भार्गव तथा कु. मिष्टी भार्गव सहित समाज के अनेक सदस्य एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
निर्जला एकादशी पर भार्गव समाज ने लगाई दूध-रूह अफजा की प्याऊ
Releated Posts





