• Home
  • मथुरा
  • स्वनिधि महोत्सव का भव्य आयोजन, पथ विक्रेताओं को मिला आत्मनिर्भरता का संदेश

स्वनिधि महोत्सव का भव्य आयोजन, पथ विक्रेताओं को मिला आत्मनिर्भरता का संदेश

मथुरा। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के सफल छह वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर नगर निगम मथुरा-वृंदावन के सभागार, जनरल गंज में “स्वनिधि महोत्सव” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय तथा उत्तर प्रदेश शासन के नगरीय विकास विभाग के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक बल्देव पूरन प्रकाश द्वारा किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना देश के लाखों रेहड़ी-पटरी एवं पथ विक्रेताओं के लिए वरदान साबित हुई है। इस योजना ने स्वरोजगार को बढ़ावा देने के साथ छोटे व्यापारियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया है।

कार्यक्रम में जानकारी दी गई कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत पथ विक्रेताओं को बिना गारंटी ऋण, डिजिटल लेन-देन पर कैशबैक, समय पर ऋण अदायगी पर ब्याज अनुदान तथा अधिक राशि के ऋण की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि योजना के माध्यम से हजारों परिवारों की आजीविका सुदृढ़ हुई है और वे आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। यह योजना आज वित्तीय समावेशन और स्वरोजगार संवर्धन का एक सफल मॉडल बन चुकी है। कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी डूडा राजकुमार चौधरी, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, चिकित्सा विभाग, श्रम विभाग के अधिकारी, नगर निगम मथुरा-वृंदावन और डूडा के कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में पथ विक्रेता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top