फिरोजाबाद। लॉर्ड बुद्वा सेवा समिति द्वारा छत्रपति शाहूजी महाराज की 152वीं जन्म जयंती के अवसर पर मेधावी छात्र-छात्राओं एवं विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान समारोह लक्ष फार्म हाउस, सैलई में आयोजित होगा, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। समिति के मीडिया प्रभारी भूपेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने बताया कि कार्यक्रम में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं, सरकारी सेवाओं में चयनित अभ्यर्थियों तथा समाज के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि समारोह में सदर विधायक मनीष असीजा, पूर्व विधायक टूंडला राकेश बाबू एडवोकेट और महापौर कामिनी राठौर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। इस संबंध में आयोजित प्रेस वार्ता में समिति के मंडल अध्यक्ष कैप्टन आर.एन. सिंह, जिला संयोजक रूमाल सिंह, जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार गोविंद, डॉ. धर्मेंद्र बौद्ध, कुलदीप सिंह राही, ब्रजेश कुमार, योगेश कुमार योगी, अमर सिंह, डॉ. शिवकुमार, अवनीश कोरी एडवोकेट, नरेंद्र प्रताप सिंह, ममता रानी, भुवनेश चंद्रा सहित समिति के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।





