फिरोजाबाद। भारतीय जनता पार्टी महानगर इकाई की बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियानों एवं बूथ सशक्तिकरण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष डॉ. सतीश दिवाकर ने की। उन्होंने आगामी संगठनात्मक गतिविधियों, जनसंपर्क अभियानों तथा पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं को उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराया। साथ ही संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया।
बैठक में कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार के 12 वर्षों में किए गए विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने तथा आगामी अभियानों को सफल बनाने के लिए पूरी सक्रियता से जुटने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर महानगर महामंत्री आनंद अग्रवाल, आगामी कार्यक्रम संयोजक केशव फौजी, विवेक अग्रवाल, रामनरेश कटरा, विष्णु सक्सेना, डॉ. एस.पी. लहरी, दीपक गुप्ता कालू, आकाश गुप्ता, आशीष यादव, सौरभ गुप्ता, कैलाश ओझा, अनुपम शर्मा, मनीष राठौर, डॉ. दुर्गेश यादव, देश दीपक गुप्ता, गौतम कुशवाहा, प्राचीर गुप्ता, लायक सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





