फिरोजाबाद। नगर निगम द्वारा शहर में विकास कार्यों को गति देते हुए वार्ड संख्या 34 के मोहल्ला महादेव नगर में लगभग 29 लाख रुपये की लागत से नाली एवं सीसी सड़क निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया गया। महापौर कामिनी राठौर ने क्षेत्रीय पार्षद सतेन्द्र सविता के साथ भूमि पूजन कर निर्माण कार्यों की आधारशिला रखी। महापौर ने कहा कि नगर निगम शहर के विभिन्न वार्डों में आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए लगातार कार्य कर रहा है। महादेव नगर में बनने वाली नाली और सीसी सड़क से क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन एवं जल निकासी की सुविधा मिलेगी।
इसके अलावा मोहल्ला ठारपूठा में शीला के मकान से पप्पू यादव के मकान तक कच्ची गली में निर्मित आरसीसी नाली एवं सीसी सड़क का फीता काटकर लोकार्पण भी किया गया। इस दौरान महापौर ने संबंधित ठेकेदार को निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर प्रमोद बघेल, लायक सिंह शंखवार, गुड्डा पहलवान, किशनवीर, ऊषा देवी राठौर, रानी देवी, सुनील वर्मा, सत्यप्रकाश, कायम सिंह शंखवार, केशवदेव शंखवार, रामगोपाल यादव, कैलाश ओझा, गेंदालाल राठौर, निहाल सिंह कुशवाह, मनोज कुमार, ओम नारायण कुशवाह, संजय भारद्वाज, दिनेश चंद्र सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।





