फिरोजाबाद। जे.पी. तायक्वांडो एंड स्पोर्ट्स एकेडमी द्वारा आयोजित एक माह के निःशुल्क तायक्वांडो प्रशिक्षण समर कैंप का पुरस्कार वितरण एवं प्रमाण पत्र वितरण समारोह के साथ समापन हुआ। इस अवसर पर कैंप में प्रतिभाग करने वाले सभी बच्चों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि समर कैंप का मुख्य उद्देश्य स्थानीय बच्चों को शारीरिक रूप से सशक्त बनाना तथा उनमें खेल भावना का विकास करना था। एक महीने तक चले इस प्रशिक्षण शिविर में बच्चों ने तायक्वांडो, मार्शल आर्ट्स और विभिन्न खेलों की तकनीकों को उत्साहपूर्वक सीखा।
एकेडमी के कोच जयप्रकाश राजपूत, ओमवीर सिंह कुशवाहा और गौरव कुमार ने कैंप में शामिल लगभग 120 बच्चों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। इस दौरान समीर, लक्ष्मी राजपूत, शिवम गुप्ता, क्रांति सिंह कुशवाह, भावना, नितांशी कुशवाह, नैतिक, सार्थक, सृष्टि, खुशी, छवि राठौर और प्राची ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सभी का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम में नीरज कुशवाह, धर्मेंद्र कुमार कुशवाह, राजकुमार, राशिद, वीरपाल सहित अन्य गणमान्य लोग एवं अभिभावक भी उपस्थित रहे।





