• Home
  • मथुरा
  • महंगाई और पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

महंगाई और पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

मथुरा: श्याम बिहारी भार्गव। महंगाई, भ्रष्टाचार, चढ़ावा/चंदा चोरी तथा जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मांट तहसील पर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय पहुंचकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारी राधे कृष्णा फार्म हाउस के बाहर एकत्र हुए और वहां से जुलूस के रूप में तहसील पहुंचे। तहसील गेट पर तैनात पुलिस बल ने प्रदर्शनकारियों को अंदर जाने से रोक दिया, जिसके बाद प्रदर्शन सभा में परिवर्तित हो गया।
सभा के दौरान कार्यकर्ताओं ने महंगाई, पेपर लीक और भ्रष्टाचार के मुद्दे उठाते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए संबंधित मामलों में जवाबदेही तय करने की मांग की।
जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने कहा कि छात्रों पर लाठीचार्ज और बढ़ती महंगाई सरकार की नीतियों का परिणाम है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनसमस्याओं के समाधान के बजाय दमनकारी रवैया अपना रही है।
कार्यक्रम का संचालन मांट ब्लॉक अध्यक्ष हरदेव सिंह ने किया।
प्रदर्शन में विक्रम वाल्मीकि, शिवदत्त चतुर्वेदी, हरिओम उपाध्याय, गंगा शरण दीक्षित, खचेर माल, करविंदर सिंह, धर्मवीर सिंह, सुशील कुमार, सतीश चंद्र दुबे, जयगोपाल शर्मा, चंद्र मोहन शर्मा, सतवीर शर्मा, प्रमोद पाठक, हाशिम, रवि खरे, अजीम शाह, बालवीर प्रधान, हाकिम सिंह, टिंकू धनगर, धर्मेंद्र सिंह, अमित दीक्षित, राजेश सारस्वत, उमेश शर्मा, आसिफ कुरैशी, ठाकुर भगवान सिंह, दीपक सिंह, आशुतोष भारद्वाज, चंद्रप्रकाश सिंह, मनीष चौधरी, मोहित चौधरी, लक्ष्मी नारायण, दिलशाद खान, राजेश कुमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top