• Home
  • रायबरेली
  • आरेडिका में हिंदी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता-2026 आयोजित

आरेडिका में हिंदी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता-2026 आयोजित

रायबरेली: जन सामना संवाददाता। आरेडिका में हिंदी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता-2026 का आयोजन 24 जुलाई, 2026 को सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता का उद्देश्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों में राजभाषा हिंदी के प्रति जागरूकता एवं ज्ञानवर्धन को प्रोत्साहित करना था। प्रतियोगिता में आरेडिका के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी उल्लेखनीय उपस्थिति दर्ज कराई।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तीन श्रेष्ठ प्रतिभागियों के नाम अखिल रेल स्तर पर आयोजित होने वाली अखिल रेल हिंदी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में आरेडिका का प्रतिनिधित्व करने के लिए अनुशंसित किए जाएंगे।
रेलवे बोर्ड के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में आयोजित इस प्रतियोगिता में हिंदी भाषा, हिंदी साहित्य, राजभाषा अधिनियम, राजभाषा नियम, सरकारी कामकाज में हिंदी के प्रयोग तथा समसामयिक विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे गए।
प्रतियोगिता का आयोजन मुख्य राजभाषा अधिकारी ओंकार शरण सिंह के मार्गदर्शन तथा उप मुख्य राजभाषा अधिकारी अभिनव यादव एवं राजभाषा अधिकारी राकेश रंजन के निर्देशन में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
यह जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डी.के. सक्सेना ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated Posts

Scroll to Top