रायबरेली: जन सामना डेस्क। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने शुक्रवार को जेल रोड स्थित इंदिरा नगर पावर हाउस के समीप वृक्षारोपण कर जनपद में हरित पर्यावरण को बढ़ावा देने एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
लोक निर्माण विभाग द्वारा जेल रोड की 1.5 किलोमीटर लंबी सड़क की दोनों पटरियों पर वृहद स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत छायादार, फलदार एवं शोभाकार पौधे लगाए जा रहे हैं।
जिलाधिकारी ने रोपित पौधों का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पौधों की नियमित सिंचाई, सुरक्षा एवं समुचित देखभाल सुनिश्चित की जाए, ताकि उनका संरक्षण हो सके और अधिक से अधिक पौधे विकसित होकर पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।
उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहे, बल्कि उनकी देखरेख और संरक्षण भी उतनी ही गंभीरता से किया जाए। जनपद को अधिक हरित, स्वच्छ एवं प्रदूषणमुक्त बनाने के उद्देश्य से सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाएं।
इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता महिपाल सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास का दिया संदेश
Releated Posts










