जिला मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान

फिरोजाबाद। जिला मुख्यालय परिसर में शनिवार को जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा के नेतृत्व में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने परिसर में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ परिसर में झाड़ू लगाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया और नियमित साफ-सफाई बनाए रखने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि जहां स्वच्छता रहती है, वहां का वातावरण सकारात्मक होता है और मन प्रसन्न रहता है। प्रसन्न मन से किए गए कार्यों के परिणाम भी बेहतर आते हैं।

उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से अपने कार्यालयों तथा आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की। अभियान में मुख्य विकास अधिकारी शत्रुघ्न वैश्य, एडीएम विशु राजा सहित जिले के विभिन्न एसडीएम एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top