फिरोजाबाद। आगामी अक्टूबर माह में आयोजित होने वाले दो दिवसीय दिगंबर जैन प्राचीन चंद्रवाड़ महोत्सव को भव्य रूप से सफल बनाने के लिए जैन समाज की कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से राजदीप जैन रानू को अध्यक्ष चुना गया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे चंद्रप्रकाश जैन ने अध्यक्ष पद के लिए राजदीप जैन रानू के नाम की घोषणा की। इसके साथ ही कृष्णा जैन रपरिया को उपाध्यक्ष, अंशुल जैन को महामंत्री, ऋतिक जैन को कोषाध्यक्ष तथा हिमांशु जैन को ऑडिटर मनोनीत किया गया। नव नियुक्त अध्यक्ष ने दीपक जैन को स्वागताध्यक्ष घोषित किया।
नई कार्यकारिणी के गठन के बाद श्री दिगंबर जैन चंद्रवाड़ मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों नीतेश अग्रवाल जैन, योगेंद्र प्रकाश जैन एवं सनत कुमार जैन ने नवगठित पदाधिकारियों का तिलक लगाकर और पीत दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति के अध्यक्ष अजय जैन का भी सम्मान किया गया।
सभा का संचालन राहुल जैन ने किया। महामंत्री अंशुल जैन ने बताया कि इस वर्ष चंद्रवाड़ महोत्सव दो दिन तक आयोजित किया जाएगा। एक अक्टूबर को चंद्रवाड़ जैन मंदिर में बृहद श्री चंद्र प्रभु विधान का आयोजन होगा, जबकि दो अक्टूबर को नगर में प्रभु श्री की भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी। इसके अलावा चंद्रवाड़ में विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
बैठक में संजीव जैन एडवोकेट, लिंकल जैन, मनोज जैन दद्दा, दीपक जैन अत्तार, संजीव जैन डब्बू, रोहित जैन डॉलसी, प्रिंस जैन, प्रशांत जैन, राजेश जैन बिट्टू, मनोज जैन जेपी, अशोक जैन भदावर, सतेंद्र जैन सोली, निर्मल कुमार जैन, देवेंद्र जैन रसूलपुर, धर्मेंद्र जैन, पंकज जैन सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।





