• Home
  • State
  • रेंजर अर्चना यादव को राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया

रेंजर अर्चना यादव को राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया

रायबरेली। भारत स्काउट और गाइड में वर्ष 2016 की उत्तर प्रदेश की एकमात्र चयनित रेंजर, रायबरेली की अर्चना यादव को राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस सम्मान की घोषणा के बाद पूरे जिले में स्काउट रेंजर और स्काउट परिवार के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। रायबरेली पहुंचने पर अर्चना यादव का जोरदार स्वागत किया गया। वरिष्ठ लीडर ट्रेनर लक्ष्मीकांत शुक्ला ने बताया कि यह पुरस्कार समारोह रविवार को नेशनल यूथ कंपलेक्स, गदपुरी, हरियाणा में आयोजित किया गया था। इस मौके पर केंद्रीय कैबिनेट मंत्री खेल एवं युवा कल्याण मनसुख मांडविया ने अर्चना यादव को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। समारोह में भारत स्काउट गाइड संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉक्टर अनिल जैन, दिल्ली भारत स्काउट गाइड राज्य के अध्यक्ष एवं सांसद मनोज तिवारी, तथा नेशनल चीफ़ कमिश्नर केके खंडेलवाल भी मौजूद रहे। लक्ष्मीकांत शुक्ला ने जानकारी दी कि अर्चना देवी वर्ष 2016 में उत्तर प्रदेश से एकमात्र रेंजर के रूप में राष्ट्रपति अवॉर्ड हेतु चयनित हुई थीं। वर्तमान में वे महाराजगंज हलोर के गुरुकुल पब्लिक स्कूल में शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ लीडर ट्रेनर लक्ष्मीकांत शुक्ला, दिनेश त्रिवेदी, श्रीराम यादव, छीटू राम यादव, अनीशा तनवीर, मालती वर्मा, कांति गुप्ता, डॉ. साधना शर्मा, डॉ. नीलिमा श्रीवास्तव, मोहित उपाध्याय, शिवशरण, देवेंद्र बाजपेई, डॉ. मनोज चौधरी, दयाशंकर, राम शंकर यादव, रुपेश शुक्ला सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top