• Home
  • फिरोजाबाद
  • बैंक लॉकर से करोड़ों के गोल्ड गबन मामले में तीन बैंककर्मी गिरफ्तार

बैंक लॉकर से करोड़ों के गोल्ड गबन मामले में तीन बैंककर्मी गिरफ्तार

फिरोजाबाद। थाना अरांव पुलिस ने ग्राम भारौल स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा में बैंक लॉकर में रखे गए गोल्ड पैकेट्स के कथित गबन के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन बैंककर्मियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से एक पीली धातु की करधनी तथा एक जोड़ी (दो अदद) पीली धातु की दस्ती बरामद की है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों में दिलीप कुमार (क्रेडिट अधिकारी), नरेश कुमार (बैंक अधिकारी) तथा संदीप यादव (शाखा प्रबंधक) शामिल हैं। पुलिस के अनुसार तीनों पर बैंक में सुरक्षित रखे गए गोल्ड पैकेट्स के गबन का आरोप है।

पुलिस ने बताया कि मामले की विवेचना के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद तीनों आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। उनसे पूछताछ की जा रही है तथा गबन किए गए अन्य गोल्ड और मामले से जुड़े तथ्यों की बरामदगी के लिए आगे की कार्रवाई जारी है। पुलिस का कहना है कि प्रकरण की निष्पक्ष जांच की जा रही है और दोषियों के विरुद्ध साक्ष्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top