• Home
  • फिरोजाबाद
  • विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी पर जोर

विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी पर जोर

फिरोजाबाद। विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी महानगर इकाई द्वारा जलेसर रोड स्थित जीडी गोयनका स्कूल में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में विकसित भारत के लक्ष्य, सुशासन, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभाव तथा राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित आगरा विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, सुशासन, आत्मनिर्भर भारत अभियान तथा विकसित राष्ट्र के लक्ष्य पर विस्तार से प्रकाश डाला।

सदर विधायक मनीष असीजा, महापौर कामिनी राठौर तथा भाजपा महानगर अध्यक्ष डॉ. सतीश दिवाकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का संकल्प तभी साकार होगा, जब समाज का प्रत्येक वर्ग इसमें सक्रिय सहभागिता निभाए। सम्मेलन में पूर्व लोकसभा प्रत्याशी विश्वदीप सिंह, सुनील शर्मा, ब्लॉक प्रमुख डॉ. लक्ष्मी नारायण यादव तथा कन्हैयालाल गुप्ता ने भी अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने राष्ट्रहित, जनसेवा और विकासोन्मुखी सोच को मजबूत करने पर बल दिया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने राष्ट्रहित, जनसेवा एवं विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। सम्मेलन का समापन राष्ट्रगान और भारत माता के जयघोष के साथ हुआ।

इस अवसर पर आकाश गुप्ता, दीपक गुप्ता कालू, आनंद अग्रवाल, प्रमोद पाल बघेल, देवेश भारद्वाज, विवेक अग्रवाल, अंकित तिवारी, योगेंद्र यादव, विष्णु सक्सेना, रामनरेश कटारा, केशव फौजी, सौरभ गुप्ता, राम लढ़ेती, डॉ. दुर्गेश यादव, नमन बंसल, आशीष यादव, राजीव गुप्ता, आकृति सहयोगी, देश दीपक गुप्ता, प्राचीर गुप्ता, गौतम कुशवाहा, भारत सिंह वर्मा, सत्य प्रकाश यादव, शिवम दीक्षित, राधेश्याम यादव, राजेश झा, अमन मिश्रा, अर्चित गुप्ता सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top