• Home
  • State
  • मेरे कान्हा सबसे सुन्दर प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागी हुए सम्मानित

मेरे कान्हा सबसे सुन्दर प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागी हुए सम्मानित

फिरोजाबाद। आदर्श विकास संस्थान संयुक्त परिवार सुखी परिवार द्वारा जन्माष्टमी पर आयोजित मेरे कान्हा सबसे सुन्दर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसका पुरस्कार वितरण समारोह सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित किया गया। जिसमें 30 बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ गुरु देवब्रत पांडेय, विनोद पचैरी, प्रवक्ता डॉ मयंक भटनागर, डॉ नंदिनी यादव, पूनम शर्मा पार्षद, डॉ पियूष शर्मा, अशोक शर्मा हरी ने संयुक्त रूप से मां भारती के सम्मुख चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर किया। जन्माष्टमी पर आयोजित मेरे कान्हा सबसे सुन्दर प्रतियोगिता का आयोजन प्रतियोगिता प्रभारी महाश्री शर्मा द्वारा ऑनलाइन किया गया था। जिसमें 30 नन्हे कान्हा का चयन निर्णयक मंडल द्वारा किया गया। मंगलवार को पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया। जिसमें अध्यांश रावत प्रथम, प्रगति पाठक द्वितीय, शिवाय शर्मा को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके अलावा अन्य बच्चों को भी सांत्वना पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम का सफल संचालन पंडित विनेश शर्मा ने किया। इस दौरान विनय विद्यार्थी बंटू, अनुराग रावत, ब्रजेश शर्मा, अखिलेश शर्मा, प्रधानाचार्य राजबर्धन सिंह, कार्यक्रम संयोजक अमोल वशिष्ठ रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top