नई दिल्ली | कमल नैन नारंग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के मौके पर योग गुरु बाबा रामदेव ने दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि CBSE और स्टेट बोर्ड के प्रतिभाशाली छात्रों को 51,000, 21,000 और 11,000 रुपये के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। यह पुरस्कार उन विद्यार्थियों को दिए जाएंगे जो शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन संसाधनों की कमी के कारण पीछे रह जाते हैं।
बाबा रामदेव ने कहा कि भारत एक नए विश्व व्यवस्था (New World Order) की ओर बढ़ रहा है जिसमें देश की भूमिका निर्णायक होगी। उन्होंने यह भी कहा कि अगर भारत को अमेरिका से आगे बढ़ाना है तो देश की अर्थव्यवस्था को 35 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाना होगा।
उन्होंने इतिहास का हवाला देते हुए कहा कि पिछले 250 वर्षों में ईस्ट इंडिया कंपनी और अन्य विदेशी आक्रांताओं ने भारत से 100 ट्रिलियन डॉलर से अधिक की संपत्ति लूटी है। रामदेव ने यह चिंता जताई कि आज की शिक्षा और चिकित्सा व्यवस्था, साथ ही सोशल मीडिया की लत, बच्चों की प्रतिभा को दबा रही है।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अभाव, दबाव और प्रभाव में अपनी असली क्षमताओं को भूल जाते हैं। ऐसे में उन्हें आत्मविश्वास दिलाना जरूरी है। इसी उद्देश्य से ‘भारतीय शिक्षा बोर्ड’ की स्थापना की गई है, जो भारतीय मूल्य आधारित, समग्र और स्वदेशी शिक्षा देने का कार्य करेगा।
प्रधानमंत्री मोदी का 75वां जन्मदिन देशभर में सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है। देशभर में उनके समर्थक सेवा और विकास कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर बाबा रामदेव का ऐलान
Releated Posts
