• Home
  • चंदौली
  • राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक

राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक

चंदौली। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर, मुगलसराय के अलीनगर स्थित केंद्रीय विद्यालय के ऑडिटोरियम हाल में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की 117वीं जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ न केवल एक प्रख्यात हिंदी कवि थे, बल्कि वे राष्ट्रवादी चेतना के सशक्त संवाहक भी थे। उन्होंने अपनी ओजस्वी रचनाओं के माध्यम से देशभक्ति, सामाजिक न्याय और आत्मबल को जागृत किया। उप मुख्यमंत्री ने दिनकर के साहित्यिक योगदान और उनके विचारों की प्रासंगिकता पर विस्तार से प्रकाश डाला।
इससे पूर्व जनपद चंदौली के पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने उप मुख्यमंत्री के आगमन पर आभार व्यक्त किया और दिनकर जी की स्मृति को नमन किया।
कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद श्रीमती दर्शना सिंह, सैयदराजा विधायक सुशील सिंह, चकिया विधायक कैलाश आचार्य, पीडीडीयू नगर विधायक रमेश जायसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top