मथुरा। मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र, सदर बाजार, मथुरा में कन्या पूजन का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नारी शक्ति के सम्मान और बालिकाओं के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। मिशन शक्ति उत्तर प्रदेश सरकार का एक महत्वपूर्ण अभियान है, जिसका लक्ष्य महिलाओं और बेटियों को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन प्रदान करना है। इस विशेष आयोजन में कई छोटी कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर उनकी पूजा की गई। कन्याओं के पैर धोए गए, उन्हें तिलक लगाकर चुनरी ओढ़ाई गई और उपहार स्वरूप भेंट प्रदान की गईं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, स्थानीय महिलाओं और गणमान्य व्यक्तियों ने इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया।
मिशन शक्ति 5.0 के तहत आंगनबाड़ी केंद्र सदर बाजार
Releated Posts





